संचारी रोग नियंत्रण हेतु पशुपालन विभाग ने चलाया अभियान

रूद्रपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। पशु चिकित्सालय बैतालपुर द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभारी नियंत्रण हेतु टीम गठित कर, सुअरबाड़ो के आसपास एंटी लार्वा छिड़काव एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विकास खंड बैतालपुर में डॉ दिग्विजय यादव के निर्देश पर पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने ग्राम उसरा बाजार,तिवई,जंगल ईमिलिहां, कोईलगड़हा,रनिहवां एवं छितही बाजार में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। कृमिनाशक दवा वितरण कर पशुपालकों को पशुबाड़ो के आसपास जलजमाव न करने व विशेष सफाई रखने, गोबर एवं पेशाब को सुरक्षित गड्ढे में ढककर रखने का निर्देश दिया गया। पशुओं के मूत्र द्वारा फैलने वाली संक्रामक लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी के बारे में भी जानकारी दी गई। सुअरों में होने स्वाइनफ्लू संक्रामक बीमारी के बारे में भी जानकारी दी गई।सुअरपालकों को अन्य पशुपालन व्यवसाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सुअरबाड़ो को आबादी से दूर स्थापित करने, पशुबाड़ो में मच्छररोधी जाली प्रयोग करने के लिए कहा गया। सुभाष चन्द्र ने सुअरबाड़ो के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव किया। महेंद्र यादव ने पम्पलेट वितरण कर पशुपालकों को जागरूक किया।

Karan Pandey

Recent Posts

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

2 minutes ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

10 minutes ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

30 minutes ago

मिलनसार व सरल स्वभाव के धनी बाबू घनश्याम सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी 65 वर्षीय बाबू घनश्याम…

1 hour ago

ईंधन की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: डीएम का सख्त संदेश

महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…

1 hour ago

विलंब पर सख्ती: पेंशन-देयकों के त्वरित भुगतान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण…

2 hours ago