चरस के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

एसएसबी पुलिस की संयुक्त टीम ने श्याम काट बगीचे से चरस के साथ युवक को लिया हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल बार्डर पर चल रहे प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी की रोकथाम के लिए दिये गए निर्देश के क्रम में सोनौली पुलिस और एसएसबी जवानों ने संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कोतवाली क्षेत्र के श्याम काट बगीचे से 1 किलो 31 ग्राम चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ किया तो आरोपी ने पहचान माइकल खड़का पुत्र नर बहादुर खड़का उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम माड़ी थाना वार्ड नंबर 4 रोल्पा जनपद लिवांग लुंबिनी प्रदेश नेपाल राष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस ने स्थानीय थाना पर एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए महराजगंज न्यायालय रवाना कर दिया। इस सन्दर्भ थानाध्यक्ष सोनौली अंकित सिंह ने बताया कि चरस के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही के लिए उसे न्यायालय रवाना किया गया। बरामद करने वाली संयुक्त टीम में उप निरीक्षक अभय नारायण सिंह,कांस्टेबल गुलशन यादव, सतीश कुमार, एसएसबी निरीक्षक सामान्य मुकेश कुमार, कांस्टेबल शत्रुघ्न कुमार राय, संदीप कुमार तिवारी आदि लोग रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

17 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

18 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

18 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

18 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

19 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago