लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड लार के करजहाँ इटहुरा हजाम में दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का शुभारम्भ, लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने फीता काटकर किया। जिसमें पशु पालकों को विस्तृत जानकारी दी गयी।
शिविर में पशुओं से संबंधित टीकाकरण जैसे गला घोटू, खुर पका, मुंह पका वैक्सीन, लंपी, स्किन डिजीज के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही पशुओं को मौसम के साथ होने वाले बदलाव के बारे में भी जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने कहा कि पुनः श्वेत क्रान्ति की आवश्यक है, ताकि सभी को घी-दूध पर्याप्त मात्रा में मिलें। प्रदेश सरकार पशुधन के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।
शिविर में पशुओं का रजिस्ट्रेशन कर दवा वितरित की गई एवं उपचार किया गया। शिविर में पशुपालकों को पुशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारियां दी गई पशुओं को बीमारियों से कैसे बचाया जाये, इन सब बातों पर प्रकाश डाला गया। शिविर में प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू द्वारा कहा कि गोवंश को न छोड़ने व गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है । मेले में आये हुये सभी लोगों को जागरूक किया गया ।
उक्त अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य वशिष्ठ मिश्रा ,ग्राम प्रधान हरेंद्र कुमार , ग्राम प्रधान मन्नू मिश्रा,डॉ. ओम प्रकाश शर्मा एवं सम्बन्धित विभाग के चिकित्सक सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

5 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

7 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

7 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

7 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

8 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

8 hours ago