न्याय पंचायत नासिरगंज में पशु आरोग्य मेले का हुआ आयोजन

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के विकासखंड जरवल न्याय पंचायत अटठैसा ग्राम नासिर गंज में पशु आरोग्य मेला आयोजित हुआ। ग्राम प्रधान बुधराम ने गौ पूजा कर मेले का शुभारंभ किया ।इस अवसर पर पशु चिकित्सक डॉक्टर एसपी सिंह ने पशुपालकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं पशुधन बीमा के बारे में जानकारी दिया। पशु चिकित्सक डॉ आलोक कुमार ने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना वर्गो किस्त द्वारा कृत्रिम गर्भाधान तथा पशुओं में होने वाली बीमारियों एवं उनके रोकथाम तथा पशु को लगने वाले टीकाकरण के बारे में जानकारी दिया। मेले में छोटे-बड़े लगभग 50 पशुओं का स्वस्थ परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे ग्राम प्रधान ने पशुपालकों से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने एवं अधिक से अधिक पशुपालन करने के लिए प्रेरित किया ।इस मौके पर पशुपालन विभाग के संदीप कुमार, डॉक्टर राम तेज यादव ,महेश कुमार ,डॉ अनिल यादव ,जगन्नाथ यादव जीवन लाल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

9 minutes ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

20 minutes ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

33 minutes ago

नववर्ष एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने दिया सुरक्षित जीवन और सकारात्मक संकल्पों का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

41 minutes ago

1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

निजी अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला…

57 minutes ago

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹14,000 तक टूटी—सोना भी ₹5,300 सस्ता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…

3 hours ago