राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवें दिवस पर, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

आजमगढ (राष्ट्र की परम्परा)
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय रामगढ़ मे राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का आयोजन, 20 मार्च से प्राथमिक विद्यालय खिळुपट्टी में किया जा रहा है । शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवें दिवस पर, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । विश्वविद्यालय द्वारा निर्देशित सर्वे का कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों, सेविकाओं द्वारा कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में मलिन बस्ती में किया गया, इसके पश्चात पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से साक्षरता मिशन, स्वच्छ भारत,स्वच्छ मिशन,नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण के ऊपर छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया, इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ नितेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद फिर सर्वे का कार्य किया जाना है, और राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ अभिमन्यु एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डॉ देवेंद्र पाण्डेय का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिनका मार्गदर्शन रूपी संदेश हमेशा प्राप्त होता रहता है। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए राय, हौसला प्रसाद,हिंदी विभाग की प्राध्यापिका सीमा राय,शिक्षा शास्त्र विभाग के प्रवक्ता आद्या प्रसाद, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलशाद अहमद एवं छात्रो मे इरफान,गोविंद कुमार,निशा कुमारी, रितिका,मजू,रिमा यादव,दीपमाला,अजू,सोनाली पाण्डेय समस्त छात्र व अध्यापक गण तथा कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

rkpshomnath

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

6 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

6 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

6 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

6 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

7 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

7 hours ago