कम नंबर लाने पर गुस्साए पिता ने बेटी को पीट-पीट कर मार डाला

सांगली, महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)एक दिल दहला देने वाली घटना में महाराष्ट्र के सांगली जिले के नेलकरंजी गांव में एक पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटी की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह बारहवीं की परीक्षा में कम अंक ले आई थी।

घटना आटपाडी तहसील के नेलकरंजी गांव की है, जहां आरोपी धोंडीराम भोसले (45) ने गुस्से में आकर अपनी बेटी साधना भोसले की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, वह पेशे से स्कूल शिक्षक है और बेटी के प्रदर्शन से बेहद नाराज था।

पुलिस अधिकारी विनय बहिर ने जानकारी देते हुए बताया कि साधना और उसके पिता के बीच पहले कहासुनी हुई थी। इसके बाद आरोपी ने घर में रखी आटा चक्की का लकड़ी का हैंडल उठाया और अपनी पत्नी और बेटे के सामने ही बेटी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। साधना गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत सांगली के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण “शरीर पर गंभीर और अनेक चोटें लगना” बताया गया है।

इस दर्दनाक घटना के बाद लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है और आगे की जांच जारी है।

यह घटना न केवल एक परिवार को बर्बाद कर गई, बल्कि समाज को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि परीक्षा में असफलता की सज़ा इतनी क्रूर कैसे हो सकती है। गुस्सा अगर काबू में न रहे, तो वह सबसे अपनों को भी निगल सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

7 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

7 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

8 hours ago