आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के बिलरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में सैलून संचालकों द्वारा मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का दिन रखा गया है। किंतु नई समाज से संबंधित कुछ सैलून संचालक इस बंदी का विरोध करते हुए प्रत्येक मंगलवार को अपना सैलून खोलते हैं, जिससे संगठन में मतभेद पैदा हो रहा है। इस मतभेद को दूर करने के लिए संगठन से संबंधित पदाधिकारी सुबहान सलमानी जिला महासचिव राष्ट्रीय नाई महा सभा आजमगढ़ ने कई बार आपस में बैठक करके बंदी का विरोध करने वालों को समझने का प्रयास किया, किंतु बैठक से बाहर जाने के बाद बंदी का विरोध करने वाले पुनः बंदी का विरोध करके मंगलवार को अपनी दुकान खोलकर धड़ल्ले से चला रहे हैं। इससे आतंकित होकर नाई समाज ने मंगलवार को बंदी सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी और बाल श्रम अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है । नई समाज द्वारा बताया गया कि हम लोगों के एप्लीकेशन पर जिलाधिकारी, ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए आदेशित करते हैं लेकिन निचले स्तर के कुछ अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं ।
अगर जिलाधिकारी के आदेशों को दरकिनार किया गया तो हम लोग मजबूर होकर किसी दिन अपने समूह के साथ अपनी समस्या लेकर जिला अधिकारी से एक बार फिर न्याय की गुहार लगाएंगे।
देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…
ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…