बौद्ध बिहार पर अराजक तत्वों का लग रहा जमावड़ा

जिम्मेदारों से लिखित व मौखिक शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार नहीं कर रहे गस्त व कार्यवाही

अराजकतत्वों का दिन प्रतिदिन बढ़ रहा मनोबल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां नगर के वार्ड नं 6 बाल्मीकि नगर निवासी प्रमोद कुमार गौतम ने नौतनवां तहसील में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर अराजकतत्वों के विरुद्ध एक लिखित शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग किया है। अपने शिकायती पत्र में उन्होंने लिखा है कि हमारे वार्ड में एक बौद्ध बिहार है जो दलित समाज के लोगों की आस्था जुड़ने के साथ – साथ लोग प्रतिदिन बौद्ध बिहार पर पहुंचकर पूजा अर्चना भी करते हैं। बौद्ध बिहार पर विगत माह से सुबह, दोपहर, शाम व रात्रि के 10 व 11 बजे के लगभग कुछ अराजक तत्व बौद्ध बिहार परिसर में पहुंचकर जमावड़ा लगाने के साथ परिसर में जुआ, शराब, गुल्ली डंडा खेलने के साथ साथ रास्ते से आने जाने वाली महिलाओं और बच्चियों पर लोग फब्तियां भी कस रहे हैं। विरोध करने पर सभी लोग मार-पीट करने पर आमादा हो जा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी लिखा है कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को रात्रि में मोबाइल फोन से देने के बाद भी स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुच रही है। बीते 17 सितंबर को थाने व क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर हमारे द्वारा लिखित सूचना देने के बाद भी आज तक जिम्मेदार वार्ड में नहीं पहुंचे और न ही गस्त करवाना उचित समझ रहे हैं जिससे सभी अराजकतत्वों का दिन प्रतिदिन मनोबल बढ़ता जा रहा है। किसी दिन बड़ी घटना घट सकती है। प्रार्थी ने उक्त मामले को गम्भीरता से लेने तथा अराजकतत्वों पर कानूनी कार्यवाही करने तथा वार्ड में पुलिसिया गस्त करवाने की मांग किया है।

Karan Pandey

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

5 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

5 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

5 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

6 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

6 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

6 hours ago