Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपादरी बाजार में अनियंत्रित कार अंग्रेजी शराब की दुकान में मारी टक्कर

पादरी बाजार में अनियंत्रित कार अंग्रेजी शराब की दुकान में मारी टक्कर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )शाहपुर इलाके के पादरी बाजार मे मंगलवार सुबह अनियंत्रित कार अंग्रेजी शराब की दुकान में टक्कर मार दी। हालांकि, संयोग अच्छा रहा कि दुकान बंद थी। घटना देख बगल में चाय पानी की दुकान में भगदड़ मच गई। वही बाइक खड़ी कर दो लोग चाय पी रहे उनकी बाइक भी कार से क्षतिग्रस्त हो गई।

जंगल हकीम नंबर एक स्थित श्यामेन्द्र नगर के सर्वेश यादव ने बताया कि सोमवार को कार शोरूम से आई है। मंगलवार की सुबह 7:30 बजे छोटा भाई कार लेकर पादरी बाजार गया था।इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पुलिस चौकी पास अंग्रेजी शराब की दुकान में भीड़ गई। संयोग ठीक था कि कार की एयर बैग खुल गई। कार चालक को मामूली चोटें आई हैं‌। वही दो बाइक और दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गयी है। पुलिस कार चालक से पूछताछ कर रहीं हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments