कांग्रेस सेवादल की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
कांग्रेस सेवादल की बैठक पार्टी दफ्तर पर जिला मुख्य संगठक, देवी प्रसाद पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय मौजूद रहे। उन्होने कहा सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। जो पदाधिकारी कुछ वर्षों तक सेवादल में अपने दायित्वों का निर्वहन कर लेते हैं, वे खाटी कांग्रेसी हो जाते हैं। उन्होने यह भी कहा अन्य राजनीतिक दलों की तरह कांग्रेस कोई प्रतिष्ठान या प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी नही है। पूरी पार्टी लोकतांत्रिक बुनियाद पर खड़ी है। परिस्थितियां चाहे जैसी हों पार्टी ने कभी अपनी विचारधारा से समझौता नही किया।
इस अवसर पर सेवादल का सांगठनिक विस्तार करते हुये, जिला मुख्य संगठक देवी प्रसाद पाण्डेय ने नामित पदाधिकारियों का स्वागत किया। शिवनरायन पाण्डेय एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरूण पाण्डेय उपाध्यक्ष, दीपक पाण्डेय उपाध्यक्ष, सुनील कुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष, श्रीमती मीरा सिंह महिला विंग की जिला संगठक, डा. चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी जिला ध्वज वंदन प्रभारी, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, शम्भू चौहान, अजीत कुमार पाण्डेय, पवन शर्मा, राकेश पाठक, डा. दीपक कुमार, उदयराम यादव महासचिव नामित किये गये। इसी कड़ी में शिवप्रसाद पाण्डेय, शत्रुघ्न शुक्ल, अमरजीत सिंह सहित 19 सचिव नामित किये गये।
बैठक में प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ल, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, रामगोपाल सिंह, डा. मानिकराम मिश्रा, रामभवन शुक्ल, राणा प्रताप सिंह, घनश्याम शुक्ल, बृजेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, धीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय, मुकुल प्रताप नारायण पाण्डेय, प्रमोद द्विवेदी, शीतला शुक्ल, अवधेश सिंह, मंजू पाण्डेय, रामबचन भारती, रफीक खां, शालू देवी, सुरेन्द्र मिश्रा, कमरूलहुदा, गुड्डू सोनकर, संजीत यादव, वासदेव सिंह, अमरजीत सिंह, रामबली तिवारी, राजेश पाण्डेय, जगदीश मिश्रा, अमरेन्द्र प्रताप एडवोकेट, शौकत अली नन्हू, शिवाकांत त्रिपाठी, गौरीशंकर कनौजिया, रामधीरज चौधरी, हरिश्चन्द्र वर्मा, परमात्मा प्रसाद जायसवाल, घनश्याम पाण्डेय, राजेन्द्र वर्मा, उत्तम कुमार आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

6 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

6 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

6 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

7 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

7 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

7 hours ago