एक शाम शहीदो के नाम: काव्य संध्या

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l कलाम फाउंडेशन ने एक शाम शहीदो के नाम आयोजित किया। काव्य संध्या का आयोजन किसान महाविद्यालय के जेबी सिंह सभागार में हुआ।कार्यक्रम में अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह व सीएमओ डॉ. एस.के.सिंह रहे। बृहस्पतिवार की रात को कलाम फाउंडेशन द्वारा काव्य संध्या का आयोजन कर शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती तथा अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जनपद के साहित्यकार योगेंद्र योगी ने मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। लखनऊ से आए हुए साहित्यकार लोकेश त्रिपाठी ने अपनी सुंदर रचनाओं से लोगों का मन मोहा।रोहित शर्मा राहिल ने अपनी रचनाओं के द्वारा लोगों की खूब वाह-वाही बटोरी।ओज के कवि देशराज सिंह आजाद एवं गजल कार नजर बहराइची ने लोगों के मन में देश प्रेम एवं राष्ट्र गौरव की भावना को स्थापित किया।

कार्यक्रम का संचालन वीर रस के श्रेष्ठ कवि देशराज सिंह मधुसूदन ने अपनी ओजस्वी वाणी के द्वारा किया जिनकी हर पंक्ति पर श्रोताओं की पूरा हाल गूंज उठा।जिला अधिकारी महोदय ने साहित्यकारों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।कलाम फाउंडेशन के पत्रकारिता प्रकोष्ठ के संरक्षक भागवत शुक्ला एवं संस्थापक अमर सिंह बिसेन ने साहित्यकारों को कलाम फाउंडेशन का प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर कलाम फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग दिव्या पोरवाल,प्रदेश अध्यक्ष विकास जायसवाल धोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह प्रिंस,जिला उपाध्यक्ष महिला विंग लवी पोरवाल,समाजसेवी निशा शर्मा,मनीष मल्होत्रा, राजेश जायसवाल,विनय प्रकाश सिंह,अरुण मिश्र, बैजनाथ रस्तोगी मृतुन्जय शुक्ला,बलराम पाठक,आनंद सिंह,वरिष्ठ पत्रकार पुंडरीक पांडे,अजय शर्मा,अजय त्रिपाठी,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडे,दीपक सिंह बिसेन, प्रधान अजय सिंह बघेल, हितेंदर सिंह, जायर नक़वी एवं अन्य सैकड़ों साहित्य प्रेमी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रूसी तेल पर भारत को राहत: अमेरिका ने दी 30 दिन की छूट, मॉस्को से जारी रह सकेगी खरीद

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…

7 minutes ago

यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…

20 minutes ago

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

12 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

14 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

14 hours ago