पुलिस और चोरों में हुई मुठभेड़ पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक के पैर में लगी गोली व दो हुए गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कतर्नियाघाट जंगल से सटे मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र की नौबना रोड पर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जहां इस दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। कतर्नियाघाट जंगल से सटे थाना मुर्तिहा क्षेत्र के नौबना रोड पर देर रात पुलिस और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई जिस पर गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा इस दौरान एक अपराधी के पैर में पुलिस की गोली लगी, जबकि उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

क्षेत्राधिकारी मोतीपुर हर्षिता तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरों का गिरोह चोरी का सामान लेकर मुर्तिहा क्षेत्र से गुजर रहा है।इसके बाद पुलिस ने नौबना मार्ग पर चेकिंग शुरू की।चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी जिसपर जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और घायल बदमाश ने अपना नाम छैलू उर्फ छैलबिहारी, निवासी थाना ईशानगर (लखीमपुर) बताया पुलिस ने मौके से उसके दो साथियों अरुण और तुलसीराम को भी गिरफ्तार किया ये दोनों खैरीघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से 17,500 रुपये नकद, आभूषण, तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे (315 बोर और 12 बोर), जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया।पुलिस जांच में सामने आया कि घायल बदमाश छैलू उर्फ छैलबिहारी थाना ईशानगर, लखीमपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। जिसका लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है, पुलिस उससे और उसके साथियों से पूछताछ कर रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

6 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

6 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

6 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

6 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

7 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

7 hours ago