हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षा परिणाम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों का हुआ सम्मान समारोह

अनवरत संघर्ष से आती है सफलता–डॉ हरिन्द्र

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सफलता कोई खेल नहीं है जो थोड़े ही संघर्ष से प्राप्त होती है।इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होता है तब जाकर अनवरत संघर्ष से सफलता प्राप्त होती है। जो सच्चे मन से लगन से परिश्रम करता है वह निश्चित ही सफल होता है। क्योंकि सच्ची लगन कांटो की परवाह नहीं करती है। उक्त बातें दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार महराजगंज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षा परिणाम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों के सम्मान समारोह के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ हरिन्द्र यादव ने कही। विद्यालय में इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की निहारिका एवं जूली ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वहीं कला वर्ग की माधुरी शर्मा ने 80.2 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। व्यावसायिक वर्ग में लक्ष्मण ने 76.4% अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा वाणिज्य वर्ग में आदर्श कसौधन ने 84.4% अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में नम्रता ने 93.17% अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अभय कुमार 92.33 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान तथा निशा विश्वकर्मा ने 90.67प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ.हरिन्द्र यादव वरिष्ठ प्रवक्ता जगदंबिका सिंह ने सभी मेधावियों को माल्यार्पण प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न के साथ सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन विनोद कुमार विमल, प्रमोद कुमार सिंह एवं संचालन डॉ राकेश कुमार तिवारी किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक माता प्रसाद, अरविन्द कुमार, फूल बदन ,डॉ पंकज कुमार गुप्त, तबारक अली, अखिलेश मिश्र, सूर्य प्रकाश गुप्त,भवानी शंकर पांडेय, रमेश सिंह, दिलीप कुमार पांडेय, शैलेश कुमार पटेल, शैलेश मधुकर,आशुतोष कुमार,कृष्णानंद शुक्ल, रामसुखी यादव ,सुनील कुमार, अमृता सिंह, विनोद यादव, सिंपल कुमारी, पूनम सिंह, सविता सिंह ,निर्मला चौधरी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

rkp@newsdesk

Recent Posts

एनसीसी कैडेट्स को दिया गया सैन्य अनुशासन और संचार का प्रशिक्षण

इंसास राइफल की विशेषताओं से कराया परिचित, दूरसंचार व्यवस्था की भी दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र…

2 hours ago

अमृत सरोवर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया बनी खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा हादसे का डर

एक महीने से मरम्मत का इंतजार, ग्राम प्रधान और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर…

2 hours ago

10.530 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कार और नकदी बरामद

इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो मोबाइल फोन और 2500 रुपये भी मिले; एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा…

2 hours ago