Categories: Uncategorized

अम्बेडकर हम लोगों के भगवान है – कमला प्रसाद

दलितों का अपमान बर्दास्त नही -विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को दलितों ने कमला प्रसाद के नेतृत्व मे दलित बस्ती बनकटिया मे बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की मुर्ती के सामने विरोध प्रदर्शन कर गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की माँगा की।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत ने दलितो को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा सदन में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी की हम सब निंदा करते हैं।उन्होंने कहा कि जिनका मन ‘विद्वेष’ से भरा है, वो ‘देश’ क्या चलाएँगे। वह सिर्फ़ बाबा साहेब का ही नहीं, उनके दिये संविधान का भी अपमान है। ये भाजपा की नकारात्मक मानसिकता का एक और चरम बिंदु है।
देश ने आज जान लिया है कि भाजपाइयों के मन में बाबासाहेब को लेकर कितनी कटुता भरी है। भाजपाई बाबा साहेब के बनाये संविधान को सबसे बड़ा विरोधी मानते हैं क्योंकि उनको लगता है कि वो जिस प्रकार ग़रीब, वंचित, दलीत का शोषण करके, उनके ऊपर अपना प्रभुत्व कायम करना चाहते हैं, उनकी इस बद मंशा के आगे संविधान ढाल बनकर खड़ा है।
विकास यादव ने कहा गया कि भाजपा जातिवादी है। उसने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के संविधान में दी गई आरक्षण व्यवस्था से भी खिलवाड़ किया है। पीडीए को हर तरह से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पीडीए के भगवान बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर हैं। विधायकों की राय थी कि एक देश, एक चुनाव का विचार तानाशाही और लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा ने इलेक्ट्रोरल बांड के जरिए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। चुनाव में सत्ता का दुरूपयोग कर मतदाताओं से वोट का अधिकार छीना है
कमला प्रसाद ने कहा कि किसानों की जमीन लूटने की साजिशें चल रही है, प्रदेश में रोटी-रोजगार का अभाव है। उद्योग ठप्प है कहीं से निवेश नहीं आ रहा है। सरकार चाहे जो दावे करे सवाल यही है कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश कब बनेगा?
इस दौरान मुख्य रूप से कमला प्रसाद, रामऔतार प्रसाद, रणविजय सिह, विकास यादव, कृपाल गौड़, सुबाष प्रसाद, शम्भु गौड़, गोलू गौड़, मुन्ना गौड़ इत्यादि लोग उपस्थित थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

6 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

7 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

7 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

9 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

10 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

10 hours ago