Categories: Uncategorized

आलोक कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर किया जिले का नाम रोशन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के आलोक कुमार ने राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

हरिद्वार में चल रही तीसरी आरके ओपन राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में श्रीनेत ग्लोबल स्कूल, कन्हौली (देवरिया) के छात्र आलोक कुमार ने अंडर-10 रिकर्व श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।

आलोक, जो कि देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील के कन्हौली गांव के निवासी हैं, ने 20 मीटर की दूरी पर 342 अंक अर्जित करते हुए क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

क्वार्टर फाइनल में उन्होंने देविक को 6–0 से व सेमीफाइनल में मनन को 6–0 से तथा फाइनल में तमिलनाडु के आर.एन. शिवा को 7–3 से पराजित किया।
एसएसएआईटी–एसबीआईएफ एसीई तीरंदाजी अकादमी, कन्हौली के एक अन्य प्रतिभाशाली तीरंदाज तन्मय सिंघटिया ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 649 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।

एलिमिनेशन राउंड में जतिन को 6–0 से हराया। लेकिन फाइनल में हरियाणा के लरीतारा से 5–7 अंकों से मामूली अंतर से पराजित हो गए।

इस 5 दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन में देशभर के 12 राज्यों से 200 से अधिक तीरंदाजों ने भाग लिया।

देवरिया जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष रूपक और सचिव व पूर्व ओलंपियन संजीव सिंह (अर्जुन व द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त) ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा की शुरुआती वर्षों में हमारा ध्यान जीत से अधिक तकनीक के विकास पर था। आने वाले 2–3 वर्षों में जब खिलाड़ी वैज्ञानिक ढंग से प्रशिक्षित तकनीकों में दक्ष हो जाएंगे, तब इसका परिणाम पदकों के रूप में सामने आएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के 10000 घंटे के अतिरिक्त अभ्यास मॉडल से प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी निश्चित रूप से भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करेंगे।

एसएसएआईटी का उद्देश्य अपने प्रमुख भागीदारों –

एसबीआईएफ, इंडियन ऑयल और ओएनजीसी के सहयोग से ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाना है।

उल्लेखनीय है कि लव कुश तीरंदाजी केंद्र, कन्हौली का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा 30 जनवरी 2025 को किया गया था।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

18 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

18 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

18 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

18 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

18 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

19 hours ago