स्वच्छता पखवारा के तहत बच्चों एवं शिक्षकों को दिलाई गई शपथ

स्वतंत्रता हमारी संस्कृति एवं संस्कृति की पहचान है–रामचंद्र कनौजिया ज्यादातर बीमारियां दूषित जल पीने और दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से होती है

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।स्वच्छता पखवारा के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय वरवां विद्यापति कंपोजिट के बच्चों एवम शिक्षकों को गुरुवार को शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक रामचंद्र कनौजिया ने शिक्षकों एवं बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। विद्यालय की साफ- सफाई भी की गई।
इस मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारी सभ्यता एवं संस्कृति की पहचान है। स्वच्छता को पूर्ण रूप से अपना कर इस पहचान को बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाकर बीमारी दूर भगाएं। गंदगी के कारण ही ज्यादातर बीमारियां हमें अपने चपेट में ले लेती हैं। इसलिए बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है कि हमें अपने घर आंगन, पास पड़ोस, विद्यालय अथवा जहां भी हम रहते और काम करते हैं, वहां हमें नियमित साफ- सफाई करनी चाहिए ताकि संक्रामक रोगों से निजात मिल सके।उन्होंने कहा कि पेट की ज्यादातर बीमारियां दूषित जल पीने और दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से होती हैं। इस लिए दूषित पेय और दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षक संकुल हरि नारायण यादव ,कुलदीप चंद्र, वीरेश कुमार, मिथिलेश्वर पाठक, रुक्मणी पटेल, अनुज कुमार तिवारी, छात्र अमित, विजय, अमित प्रजापति, कृष्णा, योगेश, केशव मणि, अंशिका, प्रतिका, अंशु, निधि, अंकित, मुस्कान, गुड़िया, उजाला, साधना, प्रीति, नारद मुनि, नंदिनी, राज सहित तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

3 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

4 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

4 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

4 hours ago