देवरिया के रुद्रपुर तहसील में अवैध कब्जे का गंभीर आरोप, पीड़ित ने SDM से लगाई न्याय की गुहार, भूमाफियाओं–कानूनगोठजोड़ की भी शिकायत
रुद्रपुर / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।देवरिया जनपद की रुद्रपुर तहसील से अवैध कब्जे का एक गंभीर मामला सामने आया है। तप्पा नगवाटिकर, परगना सिलहट निवासी विद्यासरण पाण्डेय पुत्र रामचन्द्र पाण्डेय ने अपनी पुस्तैनी कृषि भूमि पर जबरन कब्जे और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी (SDM) रुद्रपुर को प्रार्थना पत्र सौंपा है। पीड़ित के अनुसार उसकी भूमि आराजी संख्या 18/8/0138, 1819/0.081 एवं 1820/0.08 पर कुछ दबंग और भू-माफिया किस्म के लोग अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
पीड़ित का कहना है कि वर्ष 2026 में कथित रूप से बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के भूमि पर एकतरफा कार्रवाई शुरू कर दी गई। विरोध करने पर गाली-गलौज, धमकी और भय का माहौल बनाया जा रहा है। विद्यासरण पाण्डेय ने आरोप लगाया कि दबाव बनाकर उनकी जमीन हड़पने की साजिश की जा रही है, जिससे उनका पूरा परिवार दहशत में है।
प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर तत्काल जांच कर अवैध कब्जे पर रोक लगाई जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित ने यह भी आशंका जताई है कि समय रहते कार्रवाई न होने पर कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा में है। ग्रामीणों का कहना है कि योगी सरकार द्वारा भू-माफियाओं के खिलाफ जारी सख्त निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर प्रभाव कमजोर दिख रहा है। कुछ लोगों ने तहसील के कानूनगो पर भी भूमाफियाओं से मिलीभगत के आरोप लगाए हैं, हालांकि यह जांच का विषय है। अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस गंभीर प्रकरण में कितनी तेजी और निष्पक्षता से कार्रवाई करता है।
सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज न करने का आरोप, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं…
जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश संत कबीर…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। शरद पूर्णिमा की उजली रात, चाँदनी की शीतल आभा और राधा-कृष्ण…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को विधानसभा 342 बरहज के विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण किया…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय उद्योगों को पहचान दिलाने, निवेश के नए रास्ते खोलने और…
बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय…