कैंट थाना क्षेत्र में सार्वजनिक रास्ते पर कब्जे का आरोप

प्रेस क्लब में फूटा मोहल्लेवासियों का दर्द 50 से अधिक परिवारों ने प्रशासन से मांगी मदद

गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंधडिया निवासी प्रदीप चौधरी ने गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके मोहल्ले का वर्षों पुराना सार्वजनिक रास्ता जबरन रोका जा रहा है। इस कथित कब्जे से दर्जनों परिवारों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। प्रदीप चौधरी ने आरोप लगाया कि कुंवर गौरव सिंह उर्फ प्रिंस सिंह द्वारा यह कहते हुए रास्ता बंद किया जा रहा है कि उक्त भूमि की रजिस्ट्री उनके नाम हो चुकी है और अब जितना रास्ता वे देंगे, उतने में ही मोहल्लेवासियों को संतोष करना पड़ेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदीप चौधरी ने बताया कि महादेव झारखंडी, टुकड़ा नंबर-1 स्थित गाटा संख्या 364 एवं 366 में उनका पुस्तैनी मकान और सहन स्थित है। इस रास्ते का उपयोग वर्षों से स्थानीय लोग करते आ रहे हैं और इसी रास्ते से होकर आगे लगभग 50 से अधिक परिवार निवास करते हैं। पूर्व में इस रास्ते की चौड़ाई करीब 15 फीट थी, जिससे चार पहिया वाहनों सहित सामान्य आवागमन सुचारू रूप से होता रहा है।
उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में कुंवर गौरव सिंह उर्फ प्रिंस सिंह द्वारा जेसीबी मशीन मंगवाकर पहले से छोड़ी गई बाउंड्री को तोड़ दिया गया और रास्ते को संकुचित कर दिया गया। इसके बाद धीरे-धीरे रास्ता पूरी तरह बंद करने का प्रयास किया गया। जब मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया तो पहले 8 फीट और फिर केवल 5 फीट रास्ता देने की बात कही गई, जो किसी भी दृष्टि से पर्याप्त नहीं है।
प्रदीप चौधरी ने कहा कि 5 फीट या 8 फीट का रास्ता होने से न तो चार पहिया वाहन निकल सकते हैं और न ही आपात स्थिति में एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सेवाएं पहुंच पाएंगी। इससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना या जनहानि की आशंका बनी रहेगी। उन्होंने इसे सुनियोजित तरीके से सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करने की कोशिश बताया।
प्रेस वार्ता में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में कहा कि यह रास्ता केवल एक-दो घरों का नहीं, बल्कि पूरे मोहल्ले और आगे बसे दर्जनों परिवारों की जीवनरेखा है। रास्ता बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ितों ने शासन और जिला प्रशासन से मांग की कि कथित भू-माफिया द्वारा किए गए अवैध कब्जे की निष्पक्ष जांच कराई जाए, वर्षों पुराने 15 फीट चौड़े रास्ते को मुक्त कर यथावत बहाल किया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

2 days ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

2 days ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

2 days ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

2 days ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

2 days ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

2 days ago