सिवान बिहार (राष्ट्र की परम्परा)
सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बलुआड गाव में भूमि विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। वहीं इस संदर्भ में एक पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बता दें कि उक्त गांव निवासी चन्देशर चौहान पत्नी सुकुअरीया देवी व पट्टीदारों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट होने की खबर है जिसमें चार लोग घायल हो बताए गए हैं सुकवरीया देवी ने बताया कि उसे उसके हिस्से में मिली अपनी पुस्तैनी जमीन में पिलर का काम करवा ही रही थी। तभी उसके पट्टीदारों ने आकर गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य को रोकने लगे। महिला ने जब इसका विरोध किया तो दबंग पट्टीदारों ने मारपीट कर चार लोगो को घायल कर दिया । इसको लेकर महिला ने थाने में ताहिर देते हुए कुल 6 लोगों को आरोपित किया है।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमारने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है आगे नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…
प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…
लार रोड स्थित पैलेस में 12 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह समारोह, प्रत्येक जोड़े पर…