जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण का आरोप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लाक के पंचायत सचिवों के भ्रष्टाचार की काली करतूत आये दिन लिखित रूप में देखने और सुनने को मिल रही है।
दरअसल ग्राम पंचायत पतरेंगवां निवासी शैलेश कुमार ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर एक प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि नालियों के जाम होने के कारण बरसात का पानी आसपास के घरों में घुस रहा है जिससे उन्हें और मोहल्ले वालों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शैलेश कुमार ने मांग किया था कि जाम पड़ी नालियों को खुदवा दिया जाए जिससे पानी सुचारु रूप से निकल सके और जल- जमाव की स्थिति से निजात मिल सके। ग्राम पंचायत सचिव विशाल वर्मा ने फर्जी निस्तारण आख्या लगाते हुए यह लिखा है कि कि उनके द्वारा स्वयं मौके की जांच की गई। इस दौरान शिकायतकर्ता भी मौजद रहा।लेकिन शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका उनसे हमारा कभी कोई बात ही नहीं हुआ है आगे पंचायत सचिव ने अपनी आख्या रिपोर्ट में लिखा है कि नेशनल हाईवे सड़क का निर्माण होने से नालियां जाम हो गई है और एक सप्ताह के भीतर नालियों को जेसीबी से खुदवा दिया जाएगा, जिससे पानी सुचारु रूप से निकल सके लेकिन एक सप्ताह क्या चार सप्ताह बीत गए अभी तक नाली की खुदाई नहीं हुई। स्थिति जस की तरफ बनी हुई है। गांव के उमेश, सम्पति,रामबली, रमजान,कलपु आदि ने कहा कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी आख्या लगाकर शिकायतों को निस्तारण कर सरकार की छवि को धूमिल करने का कार्य लोक सेवकों द्वारा किया जा रहा है।ऐसे भ्रष्ट सचिव के विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए। बीडीओ राहुल सागर के बताया कि मामला उनके सज्ञान में नही है जांचोपरांत सम्बंधित सचिव के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

3 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

4 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

5 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

5 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

6 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

6 hours ago