किशोरी के अपहरण मामले में आरोपित गिरफ्तार

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दस दिन पूर्व एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उसके गांव विशनपुरा के पास से की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी की मां ने दस दिन पूर्व थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी पुत्री को पास के ही गांव का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी रसीद अहमद पुत्र झब्बू को उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।


Karan Pandey

Recent Posts

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

2 hours ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

2 hours ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

2 hours ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

2 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

2 hours ago

देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

2 hours ago