अल्लाह ने इंसान को इबादत और नेकी के लिए पैदा किया- जिलानी

अशरफी मिशन के जलसे में जुटे अकीदतमंद

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार की देर रात पटेल नगर जहाज घाट स्थित अशरफी मिशन में जलसे ईद मिलादुन्नबी का आयोजन हुआ, जिसमें किछौछा से आये मौलाना डा. मोहम्मद सैय्यद जलालुद्दीन अशरफ जिलानी ने तकरीर करते हुए कहा कि सभी मखलूकों में अल्लाह तआला ने इंसान को बहुत बड़ी नेमतों के साथ जमीन पर उतारा।जमीन पर इस चलते – फिरते इंसान की सभी करतूतों से अल्लाह तआला वाकिफ हैं वह इंसानों के किसी भी कार्यो से अनभिज्ञ नहीं है। अल्लाह ने इंसान को सोचने -समझने और अच्छे – बुरे को पहचानने की खूबियां दी है। इसीलिए इंसान को अशरफुल मखलूकात कहा गया है। अल्लाह ने इंसान को इबादत करने और नेक कार्यों को करने के लिए पैदा किया है।
मौलाना ने आगे कहा कि पूरी दुनिया में आजकल के बदलते दौर में मुसलमानों की चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। मुसलमान जिस इस्लाम धर्म को मानता है उसका मूल पैगाम सद्भावना और मुहब्बत है जिस पर हर मुसलमान को चलना चाहिए इससे अल्लाह खुश होता है, लेकिन मुसलमान आज दीन से दूर होकर भटकता जा रहा है। तमाम परेशानियां इसीलिए है।अगर हर मुसलमान इबारत और नेक राह पर चलते हुए मजबूती के साथ अल्लाह का दामन पकड़ ले तो सारी परेशानियां अपने आप खत्म हो जायेगी। जलसे में मौलाना इस्माईल निजामी घोसी, हाफिज अरशद खान, हाफिज असगर अली,हाफिज अख्तर,मोसद्दीक अशरफी, मौलाना सलीमुद्दीन, मौलाना हकीम, मौलाना हादी आलम ने नात व तकरीर की।सदारत मौलाना नुरूल इस्लाम अशरफी एवं संचालन मजहरूल हक ने किया। जलसे में मुख्य रूप से जफरूल मास्टर, गुलाम रसूल, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,अब्दुल खालिक, मंजूर अली,मन्नान खां, सूफियान रजा, मोहम्मद अरमान, मोहम्मद आलम,जैकी खान,शराफत अली ,इस्लाम आदि बड़ी तादाद में अकीदतमंद शामिल हुए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

17 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

17 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago