ड्राइविंग लाइसेंस से परमिट तक—परिवहन विभाग की सेवाएँ अब WhatsApp चैटबॉट पर
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। परिवहन आयुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश ने विभागीय सेवाओं को आम जनता तक और अधिक सरलता एवं तेजी से पहुंचाने के उद्देश्य से अपनी आधिकारिक चैटबॉट सुविधा शुरू कर दी है। नई डिजिटल पहल के तहत अब नागरिक परिवहन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ सीधे WhatsApp पर तुरंत प्राप्त कर सकेंगे।
चैटबॉट के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, विभिन्न प्रकार के परमिट, कर अदायगी सहित परिवहन विभाग की अन्य प्रमुख सेवाओं से जुड़ी विस्तृत एवं विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग का कहना है कि यह सुविधा लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाएगी और समय की बचत भी करेगी।
परिवहन विभाग द्वारा इस चैटबॉट सेवा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग ने इसे सेवाओं से जुड़े नवाचार के रूप में बताते हुए कहा है कि डिजिटल माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराना सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
WhatsApp चैटबॉट से जुड़ने के लिए नागरिक अपने मोबाइल पर 8005441222 पर ‘नमस्ते’ लिखकर मैसेज भेज सकते हैं या दिए गए QR कोड को स्कैन कर सीधे सेवा का लाभ ले सकते हैं। विभाग का दावा है कि यह सुविधा परिवहन सेवाओं को और अधिक सहज, सुलभ और समयबद्ध बनाएगी।
देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…
ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…