न्यायालय, पुलिस और अस्पताल
लोकतंत्र में जनता के सेवक होते हैं,
यह तथ्य मगर दीगर है कि यही सब
धन बल से अधिक प्रभावित होते हैं।
न्यायपालिका, विधायिका और
भारत की कार्यपालिका तीनों ही,
लोकतंत्र के प्रमुख स्तंभ कहे जाते हैं
आज यह निष्पक्ष नहीं माने जाते हैं।
इसके आगे जाकर भी देखो तो,
चौथा स्तंभ लोकतंत्र में मीडिया है,
वह भी पिछले बहुत समय से बस,
राजनीति प्रेरित और प्रभावित है।
लोकतंत्र का जैसा मखौल आज
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में है,
उसकी नहीं मिशाल कहीं मिलती है,
केवल सारे भारत में सर्वत्र व्याप्त है।
किसको समझें किसको कोई रोकेगा,
धन बल, जन बल और बाहु बल हैं,
आदित्य इनका बहुत बोलबाला है,
स्वार्थलिप्त सब शासक, शासित हैं।
•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ
परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…
अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…
मध्य प्रदेश विधानसभा में विवाद: कैलाश विजयवर्गीय के असंसदीय शब्द पर हंगामा, मोहन यादव ने…
देवरिया त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण 2026: अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल को देवरिया (राष्ट्र…