सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विधानसभा के रुच्चापार में विकसित संकल्प यात्रा आयोजित की गई।
जिसमे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार से चहुमुंखी विकास हो रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार की विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ अब तक वंचित रहे लोगों को उपलब्ध कराना है। एलईडी वैन के माध्यम से जन सामान्य को जागरुक करते हुए विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाना है ताकि उसे समुचित लाभ मिल सके।उक्त कार्यक्रम को अमित सिंह बबलू, बलबीर सिंह दादा,अजय दूबे वत्स,शमशुद्दीन अंसारी,बृजेश कुशवाहा ने भी सम्बोधित किया।
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…
📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…
नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…
Iran War Day 24: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के 24वें दिन वैश्विक…