ब्लॉक प्रमुख ने खिचड़ी भोज का आयोजन कर दिया समरसता का संदेश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मकर संक्रांति पर ब्लाक प्रमुख नवाबगंज द्वारा खिचड़ी सहभोज का आयोजन कराया गया, जिसमें ग्राम प्रधान, बीडीसी, सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।
मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख के बाबा परमहंस कुट्टी स्थित कार्यालय में खिचड़ी सहभोज का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि आनंद गौड़ ने किया, आनंद गौड़ ने कहा की सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा की आम जनता तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने के लिए शासन प्रशासन कटिबंध है और नगर पंचायत अध्यक्ष रूपईडीहा डाक्टर उमाशंकर वैश्य ने कहा की कानून व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ आम लोगों को स्वास्थ्य, चिकित्सा जैसे सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा की खिचड़ी भोज आपसी सद्भाव को प्रकट करता है और सहभोज के आयोजन से एक दूसरे के बीच सम्बन्ध प्रगाढ़ होते हैं। ऐसे आयोजन समय-समय पर किए जाने चाहिए,परम्परागत चला आ रहा कि सह भोज समाज में एकजुट रहने का सन्देश देता है। राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक शिवपूजन सिंह ने आम लोगों से अपील की क्षेत्र के अछूते विकास कार्य के लिए उनको सूचित करें, जिससे विकास कार्य कराया जा सके और भोज समारोह में प्रधान संगठन जिला उपाध्यक्ष तक्मश खां,बाबा दीन वर्मा, रामकुमार शर्मा, दिनेश त्रिपाठी, प्रधान फौजदार वर्मा, सन्तोष कुमार मिश्रा, रुद्र प्रताप मिश्र,अशोक कुमार पाठक, नईम ,भुवन भास्कर वर्मा , मोहम्मद अकील, धीरेन्द्र कुमार शर्मा,सहित कई पत्रकारों को ब्लॉक प्रमुख ने डायरी पेन भेंट कर सम्मानित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago