सभी राजनैतिक दल शुद्ध मतदाता सूची बनाने में अपना सहयोग करें-उप जिला निर्वाचन अधिकारी

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 09 नवम्बर को किया जा चुका है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में नाम सम्मिलित किये जाने, मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट नामों को अपमार्जन किये जाने तथा मतदाता सूची में दर्ज अशुद्ध नामों की प्रविष्टियों को शुद्ध करने एवं एक ही निर्वाचन क्षेत्र में स्थान परिवर्तन करने हेतु दिनांक 09 नवम्बर से दिनंक 08 दिसम्बर, 2022 तक नियम प्रारूपों पर दावें/आपत्तियां प्राप्त की जायेगी। विशेष अभियान की तिथियां दिनांक 12, 20 व 26 नवम्बर, 2022 तथा 04 दिसम्बर, 2022 को नियत की गयी है। निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 05 जनवरी, 2023 को किया जायेगा।
ऐसे पात्र व्यक्ति जिनकी आयु दिनांक 01 जनवरी, 2023 को 18 वर्ष या उससे अधिक की हो गई है और वे अभी भी मतदाता नहीं बने है, उनके नाम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल किये जाने हेतु फार्म-6, मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट नामो को अपमार्जन किये जाने हेतु फार्म-7 मतदाता सूची में दर्ज अशुद्ध प्रविष्टियों को शुद्ध करने हेतु फार्म-8 जो समुचित हो, अपने से सम्बन्धित मतदेय स्थल पर बूथ लेविल अधिकारियों/पदाभिहित अधिकारियों, मतदाता पंजीकरण केन्द्र, अपने से सम्बन्धित तहसील व जिला निर्वाचन कार्यालय में फार्म जमा कर सकते है। इसके अतिरिक्त https://www.nvsp.in पर आवेदन किया जा सकता है।
उन्होंने समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने कार्यकर्ता/बूथ लेविल एजेण्ट के माध्यम से पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने, मृतक शिफ्टेड, डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम अपमार्जन कराने तथा मतदाता सूची में दर्ज अशुद्ध प्रविष्टि को शुद्ध कराये जाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

4 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

4 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

4 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

4 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

5 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

5 hours ago