अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन की क्षेत्रीय कमेटी की बैठक

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन पूर्वी क्षेत्रीय कमेटी की बैठक आर .सी .पब्लिक स्कूल ठाकुर गैरी में संपन्न हुई इस बैठक में मनरेगा बजट,दैनिक मजदूरी बढ़ाओ मनरेगा मजदूरों को बेकारी भत्ता दो आवास ,वृद्धा ,विकलांग, विधवा ,पेंशन की धनराशि बढ़ाओ और राशन प्रणाली से केवाईसी प्रक्रिया को तत्काल समाप्त करने के सवालों पर चर्चा की गई इस बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड बैंकट ने लोकसभा चुनाव के समीक्षा करते हुए बताया कि इस देश के अंदर भाजपा के सांप्रदायिक नीतियों को बुरी तरह हार मिली है जहां इस देश के प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण भारत तक घूम-घूम कर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करने का काम किया वहीं उत्तर प्रदेश के जनता ने खासकर जिसको फर्जी हिंदुत्व का अड्डा बनाया जिसमें अयोध्या भी शामिल है पूरे उत्तर प्रदेश में इस सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को हटाने का काम किया कुछ प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा सीट बटोरने में यह कामयाब रहे।.

भाजपा के सोशल इंजीनियरिंग के सवालों को बारीकी से समझाते हुए कामरेड बैंकट ने कहा कि भाजपा गरीबों की नहीं सिर्फ अमीरों की पार्टी है 1 तारीख को जब सातवां चरण का चुनाव हो चुका था 2 तारीख को टोल टैक्स में बड़ी बढ़ोतरी किया और 3 जून को ₹2 लीटर की बढ़ोतरी दूध के अंदर की कोरोना काल के बाद में महंगाई दर बहुत ऊपर चली गई खेत मजदूर के सवाल पर भूमि आवंटन के सवाल पर कामरेड वेंकटेश ने अपनी बातों को रखा अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव कामरेड बृजलाल भारती ने इस बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि आने वाले दिनों में संघर्ष बढ़ने और सांप्रदायिक नीतियों के खिलाफ लाल झंडे की मजबूती को लेकर जन संगठन के ऊपर अपनी बातों को रखा इस बैठक की अध्यक्षता कामरेड सतीश ने किया इस बैठक में मऊ ,गोरखपुर ,कुशीनगर ,गाजीपुर ,बलिया अन्य जिलों के सैकड़ो साथी मौजूद रहे

rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

1 hour ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

1 hour ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

1 hour ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

1 hour ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

12 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

15 hours ago