भिवंडी में अखिल भारतीय आगरी साहित्य सम्मेलन संपन्न

भिवंडी/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) भिवंडी सोनाले गांव के बाबुनाथ नाईक साहित्य नगरी के प्रांगण में, आगरी साहित्य विकास मंडल द्वारा अखिल भारतीय, आगरी साहित्य सम्मेलन उत्साह पूर्वक संपन्न किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
आपको बताते चले कि सोनाले गांव स्थित स्वर्गीय बाबूनाथ क्रीडा नगरी के प्रांगण में आगरी समाज द्वारा आगरी महोत्सव का आयोजन किया गया।
दो दिवसीय इस कार्यक्रम के अंतर्गत आगरी साहित्य सम्मेलन के अलावा कई सांस्कृतिक व धार्मिक ग्रंथ संबंधी विषयों का अवलोकन करने का अवसर मिला, इस कार्यक्रम में महिलाओं का तथा पुरुषों का भारी संख्या में समागम देखा गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भिवंडी के वरिष्ठ कवि, सुनील पाटिल ने किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार अरुण म्हात्रे, के हाथों संपन्न किया गया। आगरी भाषा संस्कृति तथा उसकी उन्नति के लिए हम सभी को आगे आकर इसका प्रयास करना चाहिए, यह उद्गार अपने वक्तव्य में कवि सुनील पाटिल ने कहीं। आगरी समाज सम्मेलन के संस्थापक अध्यक्ष विशु भाऊ म्हात्रे, स्वागताध्यक्ष रूपेश म्हत्रे, चंद्रकांत मढवी, कैलाश पिंगले, रामनाथ म्हात्रे, भगवान ठाकुर, रविंद्र तरे, मनोहर तरे, आदि मान्यवर भारी संख्या में उपस्थित थे।इस अवसर पर आगरी साहित्य विकास मंडल द्वारा (आगोट) स्मरणिका का उद्घाटन व प्रकाशन किया गया। गायक संतोष चौधरी (दादुस) साधना नाईक,दया नाईक, रामनाथ म्हात्रे, द्वारा आगरी भाषा में संगीत प्रस्तुत किया गया। नाट्य कलाकार मयूरेश कोटकर, आगरी समाज साहित्य विकास के लिए, परिसंवाद व्यक्त किया। इस सम्मेलन में सुनील पाटिल द्वारा (तेथे कर माझे जुलती) विश्वास थले द्वारा ( मोगरा फूलला) दया नायक द्वारा(पिरमचा (मोरपीस) दसरथ मुकादम व्दारा (अठवण)अशोक चिकवन व्दारा(आगरी उखाणे) श्रीराम पाटील (साद) श्याम माली (आगरवाट) सभी की रचित पुस्तकें प्रकाशित की गई। इस आगरी महोत्सव के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

2 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

4 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

5 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

5 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

5 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

5 hours ago