अखिलेश यादव का BJP पर आरोप: केंद्र को करनी चाहिए संवेदनशील प्रदेश की सुरक्षा और खुशहाली की चिंता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लद्दाख में हालिया हिंसक प्रदर्शन को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वादाखिलाफी का परिणाम बताया है। यादव ने कहा कि चीन सीमा से सटे इस सीमावर्ती प्रदेश की सुरक्षा और विकास के लिए सरकार को वहां की जनता की मांगों पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने लेह-लद्दाख में BJP कार्यालय में आग लगने की घटना पर टिप्पणी करते हुए स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी हिंसा के समर्थन में नहीं है, लेकिन BJP को भी हिंसा को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भाजपा ने स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों को राज्य का दर्जा और अधिकार वापस देने का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया गया।

उनका कहना था कि “वादाखिलाफी भी भ्रष्टाचार है”, और यही कारण है कि प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप कार्यालय में आग लगाई। यादव ने सरकार से अपील की कि सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा और वहां की जनता की खुशहाली के लिए अधिक बजट और समर्थन प्रदान किया जाए।

Karan Pandey

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

4 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

7 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

9 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

9 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

9 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

9 hours ago