राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे अखिलेश तिवारी

  • 👉उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर बंगरा (संविलयन) के प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर हैं तैनात

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)03 सितम्बर..

सेवरही विकास खंड के ग्राम पंचायत मठिया श्रीराम निवासी बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक व एसआरजी अखिलेश तिवारी का जनपद कुशीनगर से राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए चयन हुआ है। इनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र सहित जनपद के शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। अखिलेश तिवारी ने गांव से प्रारंभिक शिक्षा, सेवरही के लोकमान्य इंटरमीडिएट कालेज से हाईस्कूल व इंटर, गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक, सेंट एंड्रयूज कालेज गोरखपुर से विधि स्नातक व डायट कुशीनगर से बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त किया। सेवाकाल के दौरान आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान एलनगंज, प्रयागराज से अंग्रेजी विषय में डिप्लोमा (विभागीय) व अंग्रेजी विषय में परास्नातक की उपाधि हासिल की। वे वर्तमान में सेवरही विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर बंगरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक व जनपद के एसआरजी के तौर पर सेवा दे रहे हैं। मौजूदा विद्यालय पर तैनाती के पश्चात सहायक शिक्षकों के सहयोगात्मक प्रयास से नामांकन में वृद्धि व विद्यालय में छात्रों के ठहराव के लिए कार्य किया। विद्यालय का कायाकल्प कराया। कोविड संक्रमण काल में मोहल्ला क्लास व ई-पाठशाला के माध्यम से छात्रों को पढाई से जोडे रखा। क्लासरुम शिक्षण में क्रियेटिव लर्निंग, टीएलएम व पाठ योजना की मदद ली गई। इनके प्रयास से सामुदायिक सहभागिता से प्राप्त इकसठ हजार रुपये से स्मार्ट टीवी और पुस्तकालय निर्माण कराया। शिक्षक को आगामी शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला सभागार में सांसद, विधायक व डीएम की मौजूदगी में सम्मानित किया जाएगा। डायट प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, बीएसए डा. कमलेंद्र कुशवाहा, बीईओ अमित कुमार सिंह, अजय तिवारी, एसआरजी रामप्रकाश पांडेय, सुनील कुमार दुबे, सत्यजीत द्विवेदी, नीरज बंका, रवींद्र पांडेय, अग्रज त्रिपाठी, मधेश मिश्र, रामप्रवेश यादव, ब्रजेंद्र शाही, राकेश मणि, मृगेंद्र मिश्र, अजय कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह, सुमंत मिश्र, मृत्युंजय पांडेस, ओमप्रकाश गोंड, राजेश तिवारी, धर्मात्मा तिवारी, अंजनी सिंह आदि ने बधाई दी है।

संवादाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

14 minutes ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

3 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

4 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

4 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

4 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

5 hours ago