जन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ, श्रद्धा-भक्ति में डूबे श्रद्धालु


लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रामचरितमानस के सुंदरकाण्ड की सुप्रसिद्ध चौपाई “तात कबहुँ मोहि जानि अनाथा। करिहहिं कृपा भानुकूल नाथा॥” से संपुटित अखण्ड रामायण पाठ का भव्य एवं विधिवत आयोजन सैनिक नगर स्थित जन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा, आस्था और भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित इस अखण्ड रामायण पाठ के समापन के पश्चात विधि-विधान से भगवान को भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हरि-इच्छा तक प्रसाद वितरण निरंतर चलता रहा। मंदिर परिसर जय श्रीराम के उद्घोष और भक्ति संगीत से गूंजता रहा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष विद्यावाचस्पति डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ने बताया कि मंदिर के आचार्य पंडित बृजेश कुमार मिश्र के पांडित्यपूर्ण मार्गदर्शन, नीरज पांडेय के भजन-गायन समूह, मंदिर समिति तथा सैनिक नगर कॉलोनी के निवासियों के सामूहिक सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। अखण्ड रामायण पाठ में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं एवं बच्चों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सहभाग किया।

ये भी पढ़ें – काशी कैसे बनी भारत की अर्थव्यवस्था में 1.3 लाख करोड़ का योगदान देने वाली आध्यात्मिक राजधानी-योगी

इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष कैप्टेन धर्मदेव सिंह, कैप्टेन जय राम ओझा, कैप्टेन मोती लाल वर्मा, कैप्टेन रामचंद्र सिंह, सूबे ओम प्रकाश शर्मा, सूबे धर्म नाथ तिवारी, ओम प्रकाश, इंजीनियर एस.बी. सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. तोमर, रज्जन त्रिपाठी, सूबे मेजर उमेश चंद्र बाजपेई सहित समिति की महिला अध्यक्ष इंदु सिंह, प्रियंका तिवारी, रश्मि त्रिपाठी, मीरा सिंह, शैल सिंह, शैल पांडेय, शीला मिश्रा आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
श्रद्धालुओं ने अखण्ड रामायण पाठ को आध्यात्मिक ऊर्जा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने वाला प्रेरक आयोजन बताया।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

11 hours ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

14 hours ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

15 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago