लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर के सैनिक नगर स्थित श्री जन कल्याणेश्वर मंदिर में श्री अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य मे कालोनीवासियों ने श्री रामचरित मानस के अखंड पाठ का आरंभ रविवार को मंदिर में पूर्व प्रतिष्ठित श्रीराम दरबार की विधिवत पूजन अर्चन के साथ किया। जिसका समापन 22 जनवरी को 10 बजे के आसपास होगा।
तत्पश्चात हवन, पूजन व आरती के उपरांत श्री अयोध्या धाम से प्राण प्रतिष्ठा का प्रसारण कालोनी वासियों को एलसीडी टीवी पर दिखेंगे और प्रसारण समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण (भंडारा) करेंगे।
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कर्नल आदि शंकर मिश्र ने बताया कि इस आयोजन में समिति के सभी सदस्यों एवं सैनिक नगर कालोनी तथा आसपास की कॉलोनियों के सैकड़ों निवासी सपरिवार बड़े उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं।
शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे इलाज; जांच, दवाएं और कई ऑपरेशन भी मुफ्त! गोरखपुर (राष्ट्र की…
करवा चौथ के दिन दूधिया श्रवण की संदिग्ध मौत! मरने से पहले भाई को किया…
ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…
कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…
करवा चौथ की रात खुला कथित प्रेम प्रसंग का राज! पत्नी को दूसरे युवक के…
बहन को रोकने के लिए छत से कूदा भाई; 3 किमी पीछा कर मोतीझील में…