विकास भवन में कृषि गोष्ठी संपन्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि हमारा जनपद कृषि प्रधान है। यहा पर किसानों की आय अपेक्षाकृत कम है, इसलिए आवश्यक है कि किसान कृषि की आधुनिक विधाओं को अपनाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने मिश्रित कृषि व जैविक कृषि के फायदों के विषय मे भी बताया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों से संबंधित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु भी निर्देशित किया।
गोष्ठी के शुभारंभ में कृषि बीमा के प्रबंधक अमित कुमार द्वारा किसानों को कृषि बीमा के बारे में बताया गया। उनके द्वारा किसानों को बीमा का लाभ कैसे मिलेगा, किसानों को कैसे बीमा कराना है और बीमा कहा से कराना है जैसे बिंदुओं सहित फसल बीमा के बारे में विस्तार से बताया गया।
तत्पश्चात् किसानों द्वारा गोवंशों में व्याप्त लम्पी वायरस के रोकथाम के बारे में पूछा गया जिस पर जिला पशु चिकित्साधिकारी द्वारा इसके रोकथाम एवं इससे पशुओं को कैसे बचाया जा सकता व इसके घरेलू उपचार एवं दवा के बारे में भी बताया। पशु चिकित्साधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि यह एक प्रकार का वायरस है जिसका मुख्य उपचार टीकाकरण है और इसका टीकाकरण जिले में बहुत तेजी से हो रहा है और हमारे जिले के सभी पशु चिकित्सालयों पर दवा भी उपलब्ध करा दिया गया है ।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी किसानों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस गोष्ठी से किसानो के माध्यम से विभाग को उपयोगी जानकारी प्राप्त होती है और किसानों की कुछ मदद करने का मौका भी मिलता है।
गोष्ठी में उपनिदेशक कृषि राम शिष्ट, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

महिलाओं के हुनर को मिला बाजार, डीएम ने एक दिन बढ़ाई सरस मेले की अवधि

22 स्टालों पर दीपावली से जुड़े उत्पादों की धूम, छह नवंबर को विकास भवन में…

2 hours ago

जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा दो दिवसीय गंगा उत्सव–2026 का भव्य आयोजन

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निर्देशों के क्रम में जिला गंगा समिति, मऊ…

3 hours ago

खेल स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन, आईटीआई प्रशिक्षार्थियों ने दिखाया दमखम

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में संचालित राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के…

3 hours ago

गोरखपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, एमपी इंटर कॉलेज से निकली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा

अजीत कुमार पाण्डेय गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ,…

3 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्टील का बर्तन बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस…

3 hours ago

देवरिया में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

3 hours ago