किसान जागरूकता कार्यक्रम के तहत कृषि निवेश मेला व प्रदर्शनी का आयोजन

जैतीपुर/शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। किसान जागरूकता कार्यक्रम के तहत विकासखंड पर कृषि निवेश मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने किया।उन्होंने कृषि अधिकारियों के जमकर पेंच कसे।मेले में जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर शर्मा,एडीओ पीपी डॉक्टर गुरमुख ज्ञानी, वैज्ञानिक डॉक्टर अरुण सिंह, डॉ मनमोहन सिंह नें किसानों को आधुनिक खेती के बारे में जागरूक कर जैविक खेती करने पर जोर दिया। वैज्ञानिकों द्वारा जैविक खाद का नाम सुनकर विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना का पारा चढ़ गया, उन्होंने कहा आपने कितने किसानों को जैविक खाद के बारे में जानकारी दी हैं।कितने किसान जैविक खाद का उपयोग कर रहे हैं।मेले में मौजूद तीन किसानों ने हाथ उठाया तब उन्होंने कहा क्या तीन किसानों के सहारे पूरे ब्लॉक में जैविक खेती हो पाएगी।अगर सभी कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी मेहनत से काम करें तो अन्य खाद की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।किसानों को जागरूक करें।कार्यक्रम में पशुपालन विभाग गन्ना विभाग, कृषि विभाग ने अपने स्टाल लगाए। इस दौरान जनपद सलाहकार सुनील कुमार, कृषि रक्षा केंद्र प्रभारी अजीत सिंह, राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक सुरेंद्र पटेल, अमित यादव, वरुण प्रताप सिंह, अरुण गंगवार, सुनील शर्मा,धनपाल सिंह आदि मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

5 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

6 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

6 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

6 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

6 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

7 hours ago