योगी के आदेश के बाद सड़कों पर उतरी यूपी पुलिस ,किया सघन वाहन जांच

यूपी में हूटर और प्रेशर हॉर्न लगी कारों पर हो रही कार्रवाई
सीएम योगी ने वीआईपी कल्‍चर बंद करने का दिया है आदेश
कार में लगे टिंटेड शीशों को हटाने का भी चल रहा अभियान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हूटर और प्रेशर हॉर्न लगी लग्‍जरी गाड़ियों पर ऐक्‍शन लेने का आदेश दिया है। सीएम के आदेश के बाद जिले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अफसरों संग बैठक में योगी ने कहा कि वाहन सरकारी हो या निजी, उनमें प्रेशर हॉर्न या हूटर नहीं बजना चाहिए। जिनके पास है उसे तत्‍काल हटाया जाए। वीआईपी कल्‍चर किसी भी हालत में स्‍वीकार नहीं किया जाएगा।मुख्यमंत्री का आदेश आते ही जिले की पुलिस सड़क पर उतर आई है। कारों में लगे हूटर और प्रेशर हॉर्न हटवाए जा रहे हैं। इसके अलावा कारों में लगे टिंटेड शीशे भी हटवाए जा रहे हैं। कार की शीशों में जो लोग ब्‍लैक फिल्‍म लगवाकर चलते हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।


अपनी बैठक के दौरान सीएम योगी ने कहा था कि वीआईपी कल्‍चर किसी भी स्थिति में बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। सिर्फ वीआईपी फ्लीट की अग्रणी गाड़ी में ही एक नियत ध्‍वनिक सीमा के साथ हूटर बजेगा, अन्‍य किसी वाहन में नहीं। योगी ने कहा कि यदि कहीं से भी प्रेशर हॉर्न या हूटर बजने की सूचना मिली तो संबंधित थाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में सलेमपुर कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई के नेतृत्व में सलेमपुर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमे सैकड़ो की संख्या में गाड़ियों पर लगा पद नाम,विभाग का नाम,आदि स्टिकर हटाए गए सीट बेल्ट प्रेसर हॉर्न की जॉच की गई ।वही दो पहिया वाहन पर हेलमेट तीन सवारी बैठा कर चलने वाले लोगो का भी चालान किया गया । सलेमपुर कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने वाहन चला रहे लोगो को यातायन नियमों के पालन और हेलमेट सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी भी दी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

15 minutes ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

27 minutes ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

4 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

4 hours ago

दो दिन चलेगा सरकार का महामंथन, सुधारों से लेकर जनसेवा तक पर बनेगी रणनीति

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…

5 hours ago

ड्रग्स के वैश्विक सिंडिकेट पर भारत का रणनीतिक प्रहार

36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…

5 hours ago