वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के एक बयान ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। बीते दिनों दिए गए इस बयान के बाद ट्विटर (X) पर अचानक #TrumpIsDead ट्रेंड करने लगा।
वेंस ने कहा था— “पिछले 200 दिनों में मुझे बहुत अच्छी ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग मिली है। अगर भगवान न करे, कोई भयानक हादसा हो जाता है तो मैं पिछले 200 दिनों में मुझे जो ट्रेनिंग मिली है उससे बेहतर तैयारी के बारे में नहीं सोच सकता।” इस बयान को लेकर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, जिनमें किसी ने डोनाल्ड ट्रंप के हाथ पर पड़े निशान को लेकर सवाल खड़े किए तो किसी ने उनके पैरों में सूजन दिखाकर स्वास्थ्य संबंधी थ्योरियां गढ़ डालीं। इन चर्चाओं के बीच जे.डी. वेंस का यह बयान सामने आना आग में घी का काम कर गया।
अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की कहानियां और अफवाहें फैल रही हैं। समर्थक और विरोधी दोनों ही #TrumpIsDead हैशटैग का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर ट्रंप की सेहत को लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन यह पूरा घटनाक्रम अमेरिकी राजनीति में हलचल पैदा कर चुका है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…