पटना कांड के बाद बिहार में गर्ल्स हॉस्टल के नए नियम लागू

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। नीट छात्रा कांड ने बिहार सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद राज्य सरकार की काफी फजीहत हुई, जिसके चलते अब नीतीश सरकार ने छात्राओं और कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त और अहम फैसला लिया है। बिहार भर में संचालित सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसरों वाला माहौल उपलब्ध कराना है।

सरकार द्वारा जारी नए नियमों के तहत अब राज्य के सभी गर्ल्स हॉस्टल और लॉज का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी हॉस्टल या लॉज का संचालन अवैध माना जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इस कदम से हॉस्टलों की निगरानी आसान होगी और छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।

24 घंटे महिला वार्डन की तैनाती अनिवार्य

नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, हर गर्ल्स हॉस्टल और लॉज में 24 घंटे महिला वार्डन की नियुक्ति करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही वार्डन, सुरक्षा गार्ड, रसोइया और सफाईकर्मी समेत सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराना भी जरूरी होगा। सरकार का मानना है कि इससे हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सकेगी।

ये भी पढ़े – एचआईवी/एड्स पर भ्रांतियां दूर करने के लिए देवरिया में जिला स्तरीय कार्यशाला

सीसीटीवी और रिकॉर्डिंग की अनिवार्यता

सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए हॉस्टल के मुख्य गेट, गलियारों, डायनिंग एरिया और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखनी होगी, ताकि किसी भी घटना की स्थिति में जांच में मदद मिल सके।

विजिटर रजिस्टर और पुरुषों के प्रवेश पर रोक

हॉस्टल में आने-जाने वाले हर व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर विजिटर रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य होगा। कमरों वाले हिस्से में पुरुषों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा हॉस्टलों में पर्याप्त रोशनी, बेहतर साफ-सफाई, मजबूत दरवाजे-ताले और खिड़कियों में लोहे की जाली लगाना भी जरूरी किया गया है।

बायोमेट्रिक सिस्टम और आपातकालीन व्यवस्था

रात के समय छात्राओं और स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए हॉस्टलों में बायोमेट्रिक सिस्टम लगाने पर जोर दिया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए हॉस्टल परिसर में 112 नंबर, स्थानीय थाना, महिला हेल्प डेस्क और अभया ब्रिगेड से जुड़ी जानकारी वाले पोस्टर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही छात्राओं को 112 इंडिया ऐप के सुरक्षा फीचर्स के इस्तेमाल की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

नियमित जांच और सख्त कार्रवाई

सुरक्षा की निगरानी के लिए पुलिस, महिला हेल्प डेस्क और अभया ब्रिगेड संयुक्त रूप से हॉस्टलों की नियमित जांच करेंगे। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी हाल में समझौता नहीं किया जाएगा और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/01/los-angeles.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

छात्रवृत्ति समस्याओं को लेकर छात्रों ने की मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)विकास भवन स्थित कार्यालय में छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या…

43 minutes ago

24 मार्च को जिले में होगा भव्य सामूहिक विवाह आयोजन

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 मार्च…

46 minutes ago

बलिया में शहीद दिवस पर विविध कार्यक्रम, युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) शहीद दिवस के अवसर पर “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत…

49 minutes ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें, मौके पर 7 का निस्तारण

गैस न मिलने की शिकायत पर डीएम ने एजेंसी जांच के दिए आदेश दूसरे की…

55 minutes ago

बाबा जय गुरुदेव का सत्संग शाकाहार अपनाने का दिया संदेश

शाहजहांपुर जनपद(राष्ट्र की परम्परा)गढ़िया रंगीन स्थित कृषक जनता इंटर कॉलेज परिसर में बाबा जय गुरुदेव…

58 minutes ago

नहर की पटरी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, झोपड़ियां ध्वस्त—इलाके में हड़कंप

विरोध के बीच चला बुलडोजर, पुनर्वास को लेकर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली…

1 hour ago