तेजस और राफेल के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रचंड लड़ाकू हेलीकॉप्टर में उड़ान भर रचा इतिहास

नयी दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भरता की राह पर तो आगे बढ़ा ही रहे हैं साथ ही उनका प्रयास रहता है कि सुरक्षा बलों के साथ समय गुजार कर उनका हौसला बढ़ाया जाये और उनकी जरूरतों तथा समस्याओं को जानकर उनके मुद्दों का हल भी निकाला जाये। इसके अलावा रक्षा मंत्री के तौर पर राजनाथ सिंह ने कई साहसिक काम भी किये हैं। मसलन आपको याद होगा कि राजनाथ सिंह तेजस लड़ाकू विमान में बैठने वाले पहले भारतीय रक्षा मंत्री बने थे। यही नहीं जब फ्रांस में उन्होंने विजयादशमी पर राफेल लड़ाकू विमान की शस्त्रपूजा की थी तब भी वह पहले ऐसे रक्षा मंत्री बन गये थे जिन्होंने किसी दूसरे देश से खरीदे गये रक्षा उपकरण का वहां जाकर पूजन किया हो। राजनाथ सिंह ने राफेल लड़ाकू विमान में बैठ कर उड़ान भी भरी इसलिए यह उपलब्धि भी उनके नाम ही रहेगी कि राफेल लड़ाकू विमान में रक्षा मंत्री के रूप में सबसे पहले राजनाथ सिंह ही बैठे थे। अब राजनाथ सिंह ने जोधपुर एयरबेस पर हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड से उड़ान भरी। उड़ान भरने के बाद उन्होंने कहा कि मेरी उड़ान बहुत ही आरामदायक थी।

हम आपको बता दें कि सोमवार को भारतीय वायुसेना ने देश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर को औपचारिक रूप से अपने बेड़े में शामिल कर लिया। इससे वायुसेना की ताकत में और वृद्धि होगी क्योंकि यह बहुपयोगी हेलीकॉप्टर कई तरह की मिसाइल दागने और हथियारों का इस्तेमाल करने में सक्षम है। जोधपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी की उपस्थिति में चार हेलीकॉप्टरों को वायुसेना के बेड़े में शामिल किया गया।

हम आपको यह भी बता दें कि रक्षा मंत्री लगातार सीमाई इलाकों का दौरा करते रहते हैं। अभी हाल ही में वह तेजपुर में थे जहां जवानों के साथ उन्होंने काफी समय बिताया। उनके साथ खाना खाया और चाय पी तथा उनके गाने को भी सुना।

Editor CP pandey

Recent Posts

करोड़ों की कथित ठगी मामले में दोषी की अपील नामंजूर, जेल और जुर्माना दोनों बरकरार

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चर्चित चेक बाउंस और कथित धोखाधड़ी मामले में जिला…

2 hours ago

एलएलएम में दाखिले का सुनहरा मौका, बीबीएयू ने जारी की प्रवेश अधिसूचना, 22 जुलाई तक भेजें दस्तावेज़

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सेंटर ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट लीगल…

2 hours ago

पांच दिन बाद भी कपरवार सेतु बंद राहगीरों की मुश्किलें बरकरार

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु को सुरक्षा कारणों से बंद किए…

2 hours ago

पहले ही प्रयास में नीट में चमकी अनुष्का, 531 अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

निचलौल क्षेत्र की बेटी ने रचा सफलता का नया अध्याय, परिवार और गुरुजनों को दिया…

2 hours ago

ग्राम प्रधान संगठन ने ज्ञापन भेज कर कार्य पूरा करने का किया अपील

जल, सफाई, भुगतान और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

2 hours ago

नाली निर्माण न होने से घरों में घुस रहा बारिश का पानी, ग्रामीणों ने सीडीओ से लगाई गुहार

इंटरलॉकिंग सड़क बनने के चार माह बाद भी नहीं बनी नाली: जल-भराव से दर्जनों परिवार…

5 hours ago