शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।शुक्रवार को तुर्कीखेड़ा गांव में जिलाधिकारी पहुंचे। इस भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराकर अब हरियाली से संवारने की तैयारी शुरू हो चुकी है।इस पहल के अंतर्गत वहां वृहद स्तर पर पौधारोपण कराया जाएगा, जिसमें नरेगा, हॉर्टिकल्चर, ग्राम पंचायत और ग्राम विकास विभाग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
विशेष बात यह है कि ढाई सौ स्कूली बच्चे इस महाअभियान में शामिल होंगे और अपने हाथों से पौधे रोपेंगे। भूमि को छह भागों में विभाजित कर योजनाबद्ध ढंग से हरियाली बढ़ाने का खाका तैयार किया गया है।देखरेख और नियमित संरक्षण के लिए नरेगा योजना के तहत केयरटेकर भी नियुक्त किए जाएंगे।जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए और कहा कि – “प्रकृति की सेवा ही जनसेवा है, और यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित विरासत साबित होगा।
सीसीटीवी कैमरे और बैरिकेटिंग के निर्देश, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। SIR (संक्षिप्त पुनरीक्षण) से संबंधित विसंगतियों को दूर करने के उद्देश्य…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कभी गांव और शहर की गलियों में डाकिए की साइकिल की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बेलभरिया में सार्वजनिक…
‘प्रगति 2.0 बाल उत्सव मऊ’ में कॉमिक पोस्टर और प्रस्तुतीकरण से चमके नौनिहाल मऊ (राष्ट्र…
✍️ डॉ० कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ सच बोलना मानव की मूल प्रवृत्ति है,सच से ही…