Categories: Uncategorized

पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

एडीएम एफआर अरविंद कुमार व सहयोग संस्था ने किया वृक्षारोपण

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
न्यू सिटी ककरा स्थित पार्क में शुक्रवार को सहयोग संस्था द्वारा भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडीएम एफआर अरविंद कुमार शामिल हुए। इस दौरान संस्था के सभी पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य अतिथि एडीएम एफआर अरविंद कुमार ने कहा कि सहयोग संस्था पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसे संतुलित करना अब हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अपील की कि सभी लोग जन्मदिन, सालगिरह या किसी भी खास मौके को पौधारोपण कर यादगार बनाएं। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने अपने विवाह की सालगिरह को खास बनाते हुए अपने पति रामजी गुप्ता के साथ मिलकर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि यह पल जीवन में हमेशा याद रहेगा और सभी को इस तरह के खास अवसरों पर पौधे अवश्य लगाने चाहिए। कार्यक्रम में एडीएम अरविंद कुमार का संस्था के संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान और शाहनवाज खां एडवोकेट ने बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, महासचिव विकास सक्सेना, डायरेक्टर तराना जमाल, सैय्यद अनवर, सरदार हरजीत सिंह, डॉ. पुनीत मनीषी, स्तुति गुप्ता, सुमन गुप्ता, राजविंदर सिंह राजा, नवनीत गुप्ता, एडवोकेट शफीकुद्दीन अंसारी, रामजी गुप्ता, अंकुश गुप्ता, मोहम्मद नाजिम, पार्षद मनीष गुप्ता, पार्षद शिवओम सक्सेना, फरमान, रुद्राक्ष गुप्ता, तन्मय गुप्ता, शबाब, सृष्टि सक्सेना, मुगीश अंसारी, श्रेष्ठ कुमार, शानवी शर्मा और अवनीश कुमार पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डिजिटल जनगणना 2027 को कानूनी मजबूती : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की चुनौती याचिका

जातिगत जनगणना पर सुप्रीम कोर्ट की ऐतिहासिक मुहर : सामाजिक न्याय और डेटा आधारित शासन…

12 hours ago

अनुच्छेद 21 की व्यापक व्याख्या: सुप्रीम कोर्ट ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं खारिज कीं

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक रुख: जनसुरक्षा बनाम पशु अधिकार बहस में नया…

1 day ago

पंचायत चुनाव को लेकर गरमाई सियासत, प्रधान संगठन ने प्रशासनिक कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच प्रधान संगठन आक्रोशित, लखनऊ महासम्मेलन में जाने से…

2 days ago

पुराने कलेक्ट्रेट में एसी आउटडोर चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

रात्रि ड्यूटी न होने से हुई घटना, CRO कोर्ट परिसर में बढ़ी चिंता गोरखपुर(राष्ट्र की…

2 days ago

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल तेज

ब्लॉक सभागारों में आयोजित हुआ जागरूकता कैंप संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के…

2 days ago

ज्ञान भारतम् मिशन के तहत पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण को लेकर कार्यशाला आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत…

2 days ago