नईदिल्ली एजेन्सी। ऐसी बातें होती हैं जो आप दुनिया को बताओ या न बताओ लेकिन किसी न किसी माध्यम से वो दुनिया को पता चल ही जाती है। भारत की अग्नि-v मिसाइल की ताकत जिसकी जद में पूरा बीजिंग समा सकता है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन की करारी हार के बाद वो बहुत बिफरा हुआ नजर आ रहा है। तवांग में भारतीय जवानों से पिटने के बाद चीन अब अंतरराष्ट्रीय समुदायों के निशाने पर भी आ गया है। विस्तारवादी चीन के खिलाफ दुनिया के कई देश अब एक हो रहे हैं।
अब भारत ने चीन की टेंशन को और बढ़ाने का काम कर दिया है। भारत की अग्नि-5 ने बीजिंग को चितिंत कर दिया है। खबर है कि 15-16 दिसंबर के बीच अग्नि-5 की टेस्टिंग हो सकती है। हिंद महासागर में नाविकों के लिए पहले ही नोटैम जारी कर दिया गया है। भारत की मिसाइल क्षमता को लेकर चिंतित है।
भारत की अग्नि-5 दुश्मनों के लिए कितनी घातक साबित हो सकती है इसके बारे में भी बता देते हैं। ये लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली ये बैलस्टिक मिसाइल है। 5 हजार किलोमीटर तक ये टारगेट को मारने में सक्षम है। इसकी रेंज में पूरा चीन आ सकता है। इसके अलावा अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्से भी इसकी जद में आते हैं। परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 में 1500 किलो वॉरहेड ले जाने में भी सक्षम है। 29401 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ये दुश्मन पर वार कर सकता है। अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस, इजरायल और उत्तर कोरिया के बाद इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल रखने वाला भारत आठवां देश है। अग्नि I, II, III और IV पहले ही सेना में कमीशन किए जा चुके हैं।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…