आखिर मौत से हार ही गया अखिलेश

22 फरवरी को मार पीट कर किया था अधमरा ,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगरपालिका बरहज, आजाद नगर दक्षिणी निवासी अखिलेश जायसवाल को 22 फरवरी, बुधवार को, पड़ोसी दुकानदार सहित आधा दर्जन लोगो ने दुकान में घुस कर धारदार हथियार से हत्या के नियत से मारपीट अधमरा कर दिया था,जिसपर बरहज पुलिस ने पाँच नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए, नामजद अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22फरवरी, बुधवार की सुबह दो दुकानदारों में ग्राहक के द्वारा सामान खरीदने को लेकर झड़प हुआ था। किन्तु मामले को शांत कराने को लेकर पुलिस के सामने सुलह समझौता हो गया था,किन्तु बुधवार की शाम पड़ोसी दुकानदार राजकुमार पुत्र स्व सीताराम द्वारा आधा दर्जन लोगों के साथ दुकान पर चढ़कर धारदार हथियार से अखिलेश के सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया गया,जिससे अखिलेश के सर की हड्डी टूट गई और खून की धार बहने लगा। अखिलेश की हालत को देख स्थानीय लोगो द्वारा सीएचसी लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने गम्भीर हालत को देखते हुए देवरिया सदर अस्पताल भेज दिया, हालत न सुधरता देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, अखिलेश की हालत में कोई सुधार न होने पर परिजनों ने अखिलेश को रेफर सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,यहा के डॉक्टरों ने अखिलेश के सिर का ऑपरेशन किया। और उसे आईसीयू के वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया जहां अखिलेश अचेतन अवस्था में पड़ा रहा।किन्तु जिंदगी से जंग लड़ते लड़ते गुरुवार, 2 मार्च की रात करीब 8 बजे आखरी साँस ली।
माँ उषा देवी व पिता दयानन्द का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
अखिलेश काफी कुशाग्र बुद्धि का था उसने एलएलबी, एलएलएम और डीएलएड में शिक्षा प्राप्त की थी।उसका जज बनने का सपना था जिसके परिप्रेक्ष्य में उसने जज की परीक्षा दिया था।

Editor CP pandey

Recent Posts

कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु 22 फरवरी को औरैया में मेगा विधिक सेवा शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने…

9 minutes ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 50 वरिष्ठ नागरिकों की होगी निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और समग्र कल्याण…

17 minutes ago

वृहद ऋण शिविर कल, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे नागरिकों…

42 minutes ago

22 फरवरी को बलिया में मेगा विधिक सहायता शिविर, प्रचार वाहन रवाना

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।फोकस वर्ड – विधिक सहायता शिविरटैग - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया,…

49 minutes ago

मनरेगा और आजीविका मिशन की समीक्षा, ई-केवाईसी व 100 दिन रोजगार पर सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

1 hour ago

रामकोला के बिहुली गांव में आधा दर्जन किसानों की फसल जली, लाखों का नुकसान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…

2 hours ago