‘एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करो.. ग्राम न्यायालय वापस करो’ के नारे साथ अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने एवं प्रस्तावित ग्राम न्यायालय की स्थापना को वापस करने की मांग को लेकर जिले के अधिवक्ताओं ने शनिवार को दीवानी कचहरी के मुख्य गेट पर नारेबाजी कर धरना दिया।
इस दौरान अधिवक्ता एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करो तथा ग्राम न्यायालय वापस करो के नारे के साथ कार्य बहिष्कार करके अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय के प्रस्तावित स्थापना पर विरोध जताया। सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। जिससे मुकदमों में कोई कार्यवाही नहीं हो सकी और वादकारी निराश होकर तारीख लेकर घर वापिस चले गए।

विदित हो कि जिले के मेंहदावल तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना के दृष्टिगत दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता विगत वर्ष 30 अगस्त से आन्दोलनरत हैं । इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग भी शामिल कर लिया है। जो सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस को कार्य बहिष्कार के रुप में किया जाता है।
धरने में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, महामंत्री चतुर जी शुक्ल, जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत कुमार पांडेय, महामंत्री दुर्गेश नरायन मिश्र, महामन्त्री सुनील कुमार पांडेय, पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार ओझा, पूर्व महामंत्री राकेश जी मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चन्द्र राय, देवेन्द्र लाल श्रीवास्तव, विजय प्रकाश पांडेय, सुशांत मिश्र, केसी पांडेय, अजय कुमार सिंह , सुनील कुमार चौधरी, दिवाकर विक्रम सिंह, रणजीत चौधरी सहित दर्जनों अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: ओटावा संधि से यूरो मुद्रा तक, इतिहास में दर्ज बड़े फैसले

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – वैश्विक और राष्ट्रीय इतिहास1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व…

15 minutes ago

1 मार्च 2026 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये कार्य

तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…

52 minutes ago

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

6 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

9 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

9 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

9 hours ago