विधायक की अध्यक्षता में अधिवक्ता संघ शपथ ग्रहण समारोह हुआ आयोजित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । अधिवक्ता संघ के सभागार में नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक राम निवास वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी अजीत परेश, सहित तहसीलदार प्रदुम्न कुमार पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष कृपाराम वर्मा,प्रमुख नवाबगंज जेपी सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राम निवास वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा की अधिवक्ता विद्वान गणों में से हैं उनकी समस्या का समाधान करना हमारा प्रथम कर्तव्य होगा जल्द ही तहसील परिसर की समस्याओं से समाधान दिलाया जाएगा। उपजिलाधिकारी अजीत परेश ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और न्यायायिक व प्रशासनिक कार्यों में तहसील के सभी अधिवक्ताओं द्वारा किये जाने वाले सहयोग की प्रसंशा की एल्डर कमेटी अध्यक्ष रूप नारायण जायसवाल ने कहा कि अधिवक्ता संघ और न्यायपालिका एक दूसरे के पूरक बनकर काम करते हैं, यदि कभी किसी वजह से कोई गतिरोध उत्पन्न हो जाता है तो उसे आपसी सहमति से सुलझाया जा सकता है और कार्यक्रम को निर्वाचित कार्यकारिणी ने भी संबोधित किया।
निर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने उपस्थित अधिवक्ताओं व अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ,शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मो अरशद , महासचिव राम गोपाल वर्मा सहित कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष परशुराम मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव प्रशासन टीकाराम मिश्रा, संयुक्त सचिव प्रकाशन निलेश कुमार श्रीवास्तव ,संयुक्त सचिव पुस्तकालय जिब्राइल,सदस्य वरिष्ठ समिति आनन्द स्वरूप वर्मा जीवनलाल त्रिपाठी जैगम हुसैन धनीराम वर्मा प्रमोद कुमार गुप्ता , सूरज लाल मौर्य,सदस्य कनिष्ठ ओम प्रकाश सोनकर को एल्डर कमेटी अध्यक्ष रूप नारायन जायसवाल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

6 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

6 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

6 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

7 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

7 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

7 hours ago