शांति के बिना संभव नहीं है उन्नति और प्रगति : कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव

डीडीयू में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र में बोले परमवीर चक्र विजेता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। “शांति के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति और उन्नति संभव नहीं है। लेकिन यह शांति केवल युद्ध जीतकर थोपने वाली नहीं होनी चाहिए, बल्कि ऐसी शांति होनी चाहिए जिसमें भारत और उसके पड़ोसी राष्ट्र परस्पर सहयोग एवं संसाधनों के अधिकतम उपयोग के माध्यम से साझा विकास के पथ पर अग्रसर हो सकें।” उक्त विचार परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने व्यक्त किए। वे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग तथा इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (ICWA) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “भारत की पड़ोसी प्रथम नीति: चुनौतियां एवं विकल्प” के समापन सत्र के मुख्य अतिथि थे।
कैप्टन यादव ने कहा कि वर्तमान समय में केवल बाह्य ही नहीं, आंतरिक सुरक्षा भी बड़ी चुनौती बनती जा रही है। समाज में पारिवारिक विखंडन जैसी समस्याएं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर संकेत हैं, जिनसे निपटने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपने अनुभवों को भी साझा किया और भारतीय सेना के जवानों के शौर्य, बलिदान एवं समर्पण को नमन किया। उन्होंने युवाओं से देश सेवा के लिए प्रेरित होने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कर्नल सूर्य प्रकाश रेड्डी ने भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि चीन, पाकिस्तान जैसे देशों की गतिविधियाँ भारत की रणनीतिक सोच को प्रभावित करती हैं, इसलिए पड़ोसी देशों की स्थिति पर सजग दृष्टि आवश्यक है।
समारोह की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि भारत के अधिकांश पड़ोसी अभी भी राष्ट्र निर्माण के शुरुआती दौर में हैं, जिससे वहां अस्थिरता बनी हुई है। भारत को चाहिए कि वह अपनी नीति के तहत पड़ोसी देशों को स्थायित्व दिलाने में सहयोग करे, जिससे पूरे दक्षिण एशिया में शांति और समृद्धि का वातावरण बन सके।
विभागाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह संगोष्ठी अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में सफल रही। संगोष्ठी की आयोजन सचिव डॉ. आरती यादव ने सभी प्रतिभागियों, विशेषज्ञों और छात्रों के सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी, रक्षा विशेषज्ञ, विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक, शोधार्थी, स्नातक व परास्नातक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से प्रो. सतीश चंद्र पांडेय, प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, प्रो. श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, प्रो. प्रदीप कुमार यादव, प्रो. हरि सरन, डॉ. प्रवीन कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. विजय कुमार, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. डी.के. पाटिल (महाराष्ट्र) आदि विद्वानों की उपस्थिति ने संगोष्ठी को विशिष्ट स्वरूप प्रदान किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

4 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

5 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

5 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

5 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

7 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

7 hours ago