जिले की बेटियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में किया कमाल, जीते रजत पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जौनपुर स्थित नानक पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोरखपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों से आए कुल 1100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, पादरी बाजार की छात्रा अमृता यादव ने अंडर-17 (52-55 किग्रा भार वर्ग) और अदिति त्रिपाठी ने अंडर-19 (49-52 किग्रा भार वर्ग) में रजत पदक जीतकर अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। अब ये दोनों छात्राएं आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में इटावा में प्रतिभाग करेंगी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चाको, एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज़ खान, टीम कोच शम्भू नाथ कुशवाहा तथा टीम प्रबंधक मोहसिना खान ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Karan Pandey

Recent Posts

तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, दूर तक महसूस हुए झटके

गहरा केंद्र होने से व्यापक नुकसान की तत्काल सूचना नहीं ल्हासा (ए./राष्ट्र की परम्परा)। तिब्बत…

27 minutes ago

देवरिया में किराये के मकान पर पुलिस का छापा, 3 महिलाएं और 3 पुरुष गिरफ्तार; ऑनलाइन पेमेंट का भी खुलासा!

किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार! मजिस्ट्रेट-पुलिस की छापेमारी में फोन पर…

1 hour ago

कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, न्यू कॉलोनी में शुरू हुआ दर्द निवारक क्लिनिक

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…

2 hours ago

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

3 hours ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

4 hours ago

बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…

4 hours ago