किशोर स्वास्थ्य कल्याण दिवस पर किशोरों को किया गया जागरूक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 01 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के स्वास्थ्य टीम द्वारा किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस द्वितीय का आयोजन उपकेंद्र पिपरिया, कतरारी , श्यामदेउरवा, सिरसिया उर्फ मलमलिया में आयोजित किया गया। 212 किशोरियों एवं 209 किशोरों ने प्रतिभाग किया। किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने किशोर किशोरियों में सैनिटरी नैपकिंस एवं आयरन की गोली का वितरण किया। कार्यक्रम का मुख्य बिंदु पोषण में सुधार पर केंद्रित किया गया। किशोरी सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार कुमारी संध्या व सांत्वना पुरस्कार सलोनी को देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डॉ ए0एन0 मिश्रा, डॉ घनश्याम गुप्ता, विराट मिश्रा, एएनएम रुचि सिंह, एएनएम ममता यादव, तथा अध्यापक गण ग्राम प्रधान इत्यादि उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

कुशीनगर में विद्युत व्यवस्था सुधार पर जोर, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं…

6 hours ago

तहसील परिसर की दुकानों की नीलामी 20 अप्रैल को, बोली में भाग लेने का अवसर

घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…

6 hours ago

विकास भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन सम्पन्न, 15 महिलाओं को किया गया सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…

6 hours ago

आईजीआरएस व राजस्व वसूली पर सख्ती, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

7 hours ago

महिला आरक्षण कानून: सशक्तिकरण या पर्दे के पीछे की राजनीति?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…

7 hours ago

स्वास्थ्य इकाइयों में सुझाव पेटिका लगाने के निर्देश, सीएमओ ने योजनाओं की समीक्षा की

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…

7 hours ago