तृतीय और पंचम सेमेस्टर की कक्षाएं
20 जुलाई से
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में बीए ,बीएससी और एम ए राजनीति शास्त्र, हिंदी, प्राचीन इतिहास, भूगोल ,समाजशास्त्र और संस्कृत में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू है इच्छुक छात्र-छात्राएं 30 जुलाई तक महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना प्रवेश करा लें।
उक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र ने एक प्रेस नोट के माध्यम से दी।
उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर से संबंधित महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर कला संकाय में 800 सीटें विज्ञान संकाय में 420 सीटें तथा स्नातकोत्तर स्तर पर 60 -60 सीटें आवंटित हैं। प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है संबंधित छात्र छात्राएं किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपना प्रवेश करा लें। अंत में प्राचार्य ने कहा कि सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत स्नातक तृतीय और पंचम सेमेस्टर की कक्षाएं 20 जुलाई से चलेंगी जबकि स्नातक कला और विज्ञान संकाय के प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं 27 जुलाई से चलेंगी ।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार ईंट लदी…
घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के सिलेंडर में की जा रही थी गैस रिफिलिंग, उपकरण…
प्रभावी पैरवी के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, प्रत्येक दोषी…
जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…