प्रेमी से विवाह कराने की मांग पर अड़ी रही युवती, पुलिस और परिजनों के समझाने के बाद स्थिति संभालने में जुटा प्रशासन
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रेमी से शादी करने की जिद में एक युवती रविवार को नौतनवां थाना क्षेत्र के बरवां भोज गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर के शिखर पर देख गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। करीब पांच घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस और परिजन युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने-बुझाने में जुटे रहे।जानकारी के अनुसार, बरवां भोज गांव की युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उससे शादी करना चाहती है। इसी मांग को लेकर युवती रविवार को अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर पहुंचने के बाद उसने स्पष्ट कर दिया कि जब तक प्रेमी से शादी कराने का आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी।युवती के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही नौतनवां पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। वहीं, परिजनों को भी मौके पर बुलाकर युवती को नीचे उतारने की कोशिश की गई। इस दौरान किसी अनहोनी की आशंका से ग्रामीणों में बेचैनी बनी रही।करीब पांच घंटे तक पुलिस और परिजन युवती को समझाने में जुटे रहे। घटना के चलते गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवती को सुरक्षित नीचे उतारने की थी। पुलिस के अनुसार, युवती से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Ai निर्मित STF रिपोर्ट में 19 युवतियों से दुष्कर्म के दावे का जिक्र, कई डॉक्टर…
प्रयागराज में ममता शर्मसार! 11 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या का आरोप, बहन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटन सत्र 2026-27 का रविवार को विधिवत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत- नेपाल सीमा पर अवैध शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने…
फोटो X राहुल गांधी का बड़ा हमला, अखिलेश बोले- लोकतंत्र का हल्दीघाटी बना मैदान नई…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम जिस्तवलिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दौरान…